20 अक्टूबर 2014 - 20:23
 इराक़, आतंकी हमलों में दसियों हताहत

इराक़ की राजधानी बग़दाद में एक मस्जिद पर हुए आतंकवादी हमलों में कम से कम 15 नमाज़ी हताहत हो गए।

इराक़ की राजधानी बग़दाद में एक मस्जिद पर हुए आतंकवादी हमलों में कम से कम 15 नमाज़ी हताहत हो गए।
अलमयादीन टीवी चैनल के अनुसार सोमवार को बग़दाद में इस मस्जिद में हुए हमले में 35 नमाज़ी घायल भी हुए। इससे पहले बग़दाद के अलहारेसिया इलाक़े में आतंकवादी हमले में 16 व्यक्ति हताहत और 30 अन्य घायल हुए।
इस बीच लेबनानी सूत्र के अनुसार उत्तरी इराक़ के मूसिल और संजार के निकट कुर्द पीशमर्गा मिलिशिया और आतंकवादी गुट आईएसआईएल के बीच झड़पों की रिपोर्ट है।
दूसरी ओर अलआलम की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को कर्बला में तीन कार बम के धमाकों में कई व्यक्ति हताहत व घायल हुए।  इस आतंकवादी हमले में कर्बला के तवीरीज प्रवेश द्वार की अस्सलाम चेक पोस्ट के नज़दीक दो कार बम के धमाके हुए जबकि तीसरा धमाका कर्बला के केन्द्र में स्थित एक होटल के निकट हुआ।